Hanuman Chalisa

Covid-19 Effect : ईसीबी 10 करोड़ पाउंड के नुकसान के बाद 20 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाएगा

Webdunia
बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (02:32 IST)
लंदन। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) कोविड-19 महामारी (Covid-19) के कारण हुए 10 करोड़ पाउंड (लगभग साढ़े 9 अरब रुपए) का नुकसान झेलने के कारण 20 प्रतिशत कार्यबल कम करने की योजना बना रहा है।
 
ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन (Tom Harrison) ने बजट की व्यापक समीक्षा करने के बाद कहा कि अगर महामारी का प्रकोप अगले साल भी जारी रहा तो यह राशि 20 करोड़ पाउंड (लगभग 19 अरब रुपए) तब बढ़ सकती है।
 
 
हैरिसन ने बोर्ड के कार्यबल बजट में 20 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव रखा, जिसका मतलब हुआ कि ईसीबी 62 भूमिकाएं खत्म करेगा।हैरिसन ने एक बयान में कहा, ‘इन प्रस्तावों में हमारे कार्यबल के बजट में 20 प्रतिशत की कटौती शामिल है, जो हमारी संरचना से 62 भूमिकाओं को हटाने के बराबर है।’
 
मौजूदा चुनौतियों के बाद भी इंग्लैंड इस महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर शुरु करने वाले पहला देश बना। उसने वेस्टइंडीज, आयरलैंड, पाकिस्तान और अब ऑस्ट्रेलिया के साथ जैव सुरक्षित माहौल में श्रृंखलाओं का आयोजन किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख