Hanuman Chalisa

इंग्लैंड टीम में स्टोनमैन एकमात्र बदलाव

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2017 (20:27 IST)
बर्मिंघम। वेस्टइंडीज के खिलाफ कल से यहां शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट के लिए मार्क स्टोनमैन के रूप में इंग्लैंड की टीम में एकमात्र बदलाव किया गया है। कप्तान जो रूट ने यह घोषणा की।
 
सरे के सलामी बल्लेबाज 30 साल के स्टोनमैन 13 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद टेस्ट पदार्पण के लिए तैयार हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में 3-1 की जीत के दौरान सलामी बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स के जूझने के बाद उनकी जगह डरहम टीम के उनके साथी स्टोनमैन को मौका दिया गया है।
 
इस महीने की शुरुआत में ओल्डट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 177 रन से हराने वाली इंग्लैंड की टीम में स्टोनमैन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है। हाल में फिट हुए वारविकशर के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को इंग्लैंड में पहले दिन-रात्रि टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला है जबकि यह मैच उनके घरेलू मैदान पर हो रहा है। (भाषा) 
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख