पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीबी चंद्रशेखर ने आत्महत्या की, कर्ज को लेकर थे परेशान

Webdunia
शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 (12:38 IST)
चेन्नई। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर ने गुरुवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कर्ज की वजह से परेशान थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।
 
गुरुवार को शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था। लेकिन एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार चंद्रशेखर ने कर्ज के कारण गुरूवार को यहां अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।



भारतीय क्रिकेट जगत ने उनके निधन पर हैरानी व्यक्त की। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर श्रद्धांजलि दी, 'बीसीसीआई को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीबी चंद्रशेखर अब दुनिया में नहीं हैं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनायें।'
 
पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत ने बीते समय में उनके साथ कई बार पारी का आगाज किया था, उन्होंने कहा कि वह उनके निधन से काफी हैरत में हैं। 
 
चंद्रशेखर का क्रिकेट करियर : चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच सात वनडे खेले थे जिनमें उन्होंने 88 रन बनाये थे लेकिन घरेलू स्तर पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तथा 81 मैचों में 4999 रन बनाये जिसमें नाबाद 237 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा।
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख