Hanuman Chalisa

फाफ डू प्लेसिस के शानदार शतक से दक्षिण अफ्रीका 8 विकेट से जीता

Webdunia
मंगलवार, 5 मार्च 2019 (15:39 IST)
जोहानसबर्ग। कप्तान फाफ डू प्लेसिस (नाबाद 112) रन की विस्फोटक शतकीय पारी और क्विंटन डी कॉक (81) के बेहतरीन अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को पहले वनडे में 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।
 
श्रीलंका ने कुशल मेंडिस के 73 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से बने 60 रन और ओशादा फर्नांडो के 49 रन से 47 ओवर में 231 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने डी कॉक और डू प्लेसिस के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 136 रन की साझेदारी की बदौलत 38.5 ओवर में दो विकेट पर 232 रन बनाकर मैच जीत लिया। डू प्लेसिस को उनकी शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दोनों सलामी बल्लेबाज मात्र 23 रन के स्कोर पर पैवेलियन चले गए। श्रीलंका की पारी में कुशल परेरा ने 33 रन, धनंजय डी सिल्वा ने 39 और कप्तान लसित मलिंगा ने 15 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिदी ने 60 रन देकर तीन विकेट और इमरान ताहिर ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए।
 
दक्षिण अफ्रीका की पारी में डू प्लेसिस ने 114 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए जबकि डी कॉक ने 72 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 81 रन और रैसी वान डेर डुसेन ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से विश्वा फर्नांडो और अकीला धनंजय ने एक-एक विकेट लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख