Hanuman Chalisa

मुरलीधरन, गेल, जहीर, प्रवीण चयनित खिलाड़ियों को करेंगे मेंटर

Webdunia
शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (18:33 IST)
नई दिल्ली। भारत की पहली इंडिपेंडेंट एमेच्योर क्रिकेट लीग फेरिट क्रिकेट बैश (एफसीबी) ने दिल्ली और उत्तरप्रदेश में आयोजित होने वाले ट्रॉयल्स की तारीखों की शुक्रवार को घोषणा कर दी।
 
दिल्ली के ट्रॉयल्स का आयोजन अप्रैल 4-8 तक करनैल सिंह स्टेडियम, लखनऊ के ट्रॉयल्स का आयोजन 5-7 अप्रैल तक लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्थित पार्थ रिपब्लिक तथा नोएडा के ट्रॉयल्स का आयोजन 5-7 अप्रैल तक जेबीएम ग्लोबल स्कूल में किया जा रहा है।
 
प्रसिद्ध रणजी खिलाड़ी तथा प्रमाणित कोचों द्वारा प्रतिभागियों में से सर्वोतम खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अगले दौर में अपने राज्य की टीम में जगह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
 
एफसीबी 15 साल से अधिक उम्र के क्रिकेटरों को अपने सपनों को पूरा करने का अवसर दे रहा है। ट्रॉयल्स के
विभिन्न चरणों के दौरान कठिन परीक्षण से गुजरने के बाद चयनित खिलाड़ियों को 16 टीमों में से एक का सदस्य बनने का अवसर मिलेगा।
 
मुथैया मुरलीधरन, क्रिस गेल, जहीर खान और प्रवीण कुमार जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी चयनित खिलाड़ियों को मेंटर करेंगे। विजेता टीम को ऑस्ट्रेलिया में स्थानीय क्लब टूर्नामेंट खेलने का मौका मिलेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख