भारत-ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट का चौथा दिन

Webdunia
रविवार, 6 जनवरी 2019 (09:01 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट के बारिश से प्रभावित चौथे दिन दूसरी पारी में फालोआन खेलते हुए बिना विकेट खोए छह रन बनाए। मैच से जुड़ी हर जानकारी... . 

-  खराब रोशनी के कारण नहीं हो सका चाय के बाद का खेल।
- फालोआन खेलते हुए चाय तक दूसरी पारी में बिना विकेट खोए छह रन बनाए।
- उस्मान ख्वाजा और मार्लोस हैरिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए की दूसरी पारी की शुरुआत। 

- भारत ने पहली पारी के आधार पर 322 रनों की बढ़त। ऑस्ट्रेलिया को खिलाया फॉलोआन 
- पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 300 पर ऑलआउट, कुलदीप ने 5 विकेट लिए
- ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा, नाथन लियोन (0) को कुलदीप ने पैवेलियन पहुंचाया।
 
- बुमराह ने भारत को दिलाई आठवीं सफलता, पीटर हैड्सकोब भी आउट 
- दिन के दूसरे ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस के रूप में अपना सातवां विकेट गंवा दिया। कमिंस 25 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट। 
- बारिश रुकने के बाद चौथे दिन का खेल शुरू। 
 
- इसके बाद लंच के समय तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ और सुबह के सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
- कुछ समय बाद रोशनी में सुधार हुआ और अंपायरों ने 11 बजे मैच शुरू करने का फैसला किया लेकिन इससे पहले बारिश आ गई। 
- सुबह नियमित समय से आधा घंटा पहले 10 बजे खेल शुरू होना था। 
- रात भर हुई भारी बारिश से मैदान गीला होने और खराब रोशनी के कारण सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह निर्धारित समय पर खेल शुरू नहीं हो पाया।
 
- आस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 236 रन बनाए थे।
- भारत ने इससे पूर्व पहली पारी सात विकेट पर 622 रन बनाने के बाद घोषित की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

विराट कोहली हैं पाकिस्तानी टीम के लिए T20 WC में एक बड़ा खतरा, बाबर आजम ने किया कुबूल

SRH का गेम बिगाड़ सूर्यकुमार यादव ने कहा काफी लम्बे समय के बाद 20 over....

रोहित शर्मा पर फूटा फैन्स का गुस्सा, T20 World Cup को लेकर बढ़ी चिंता

सूर्यकुमार का तूफानी शतक, मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

हैदराबाद का एक भी बल्लेबाज नहीं जा पाया 50 पार, मुंबई को मिला 174 रनों का लक्ष्य

अगला लेख