IPL 2021 में दर्शकों के प्रवेश पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कही यह बड़ी बात

Webdunia
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (22:36 IST)
दूसरे टेस्ट में एक साल से भी ज्यादा समय के बाद भारतीय दर्शकों का प्रवेश स्टेडियम में हुआ। इससे टीम इंडिया का हौंसला भी बढ़ा और भारतीय टीम में जीत की दर्शकों की भी एक भूमिका रही। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
 
अप्रैल में होने वाले आईपीएल 2021 के लिए भी अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें दर्शकों के प्रवेश की व्यवस्था होगी। साल 2020 में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के कारण आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। बायो सेक्योर बबल में हुए इस टूर्नामेंट में दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध था।
 
आईपीएल 2021 में दर्शकों के प्रवेश पर सौरव गांगुली ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट में दर्शकों को स्टेडियम में बैठने की अनुमति मिल गई है यह अच्छी बात है। लेकिन आईपीएल 2021 में दर्शकों को प्रवेश मिलेगा या नहीं इस पर जल्द ही फैसला होगा।
 
इसको लेकर सौरव गांगुली के मन में क्या चल रहा है यह तो पता नहीं। लेकिन एक बात तो तय है कि अगर सौरव यह मन बना चुके हैं कि दर्शकों का स्टेडियम में प्रवेश होना चाहिए तो वह यह करवाकर मानेंगे। विषम परिस्थितियों में वह कई ऐसे फैसले ले चुके हैं जो नामुमकिन लग रहे थे लेकिन वह गांगुली ने कर के बताया।
 
 
गौरतलब है कि 18 फरवरी को आईपीएल 2021 की नीलामी चेन्नई में होनी है। आईपीएल संचालन परिषद ने खिलाड़ियों की संख्या में कटौती की है जिसके बाद 292 खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे। आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगाएंगी।
 
नीलामी सूची में 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पास सर्वाधिक 13 स्थान उपलब्ध हैं जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ तीन खिलाड़ियों को खरीद सकता है।
 
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सबसे अधिक 53 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी जबकि हैदराबाद के बाद 11 करोड़ (10 करोड़ 75 लाख) से कुछ कम राशि है। चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 22 करोड़ 70 लाख रुपये हैं और उसके पास सात स्थान उपलब्ध हैं। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख