Hanuman Chalisa

गावस्कर का कोहली पर निशाना, कहा- जब आप पैदा नहीं हुए थे तब भी जीतती थी भारतीय टीम

Webdunia
सोमवार, 25 नवंबर 2019 (07:34 IST)
कोलकाता। अपने दौर के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के उस बयान को आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम ने सौरव गांगुली के दौर में टेस्ट क्रिकेट की कठिन चुनौतियों का सामना करना शुरू किया था। गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम उस समय भी जीतती थी, जब वर्तमान कप्तान (कोहली) पैदा भी नहीं हुए थे।
ALSO READ: टेस्ट में भारत की सफलता पर कोहली ने कहा, शुरुआत 'दादा की टीम' से हुई
बांग्लादेश के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत के बाद कोहली ने कहा था कि भारत ने चुनौतियों का सामना करना सीख लिया है और यह सब दादा (सौरव गांगुली) की टीम से शुरू हुआ।
 
कोहली के बयान से असंतुष्ट पूर्व कप्तान गावस्कर ने कहा कि भारतीय कप्तान ने कहा कि यह 2000 से दादा (सौरव गांगुली) की टीम से शुरू हुआ। मुझे पता है कि दादा बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं इसलिए शायद कोहली उनके बारे में अच्छी बातें कहना चाहते थे। लेकिन भारत 70 और 80 के दशक में भी जीत रहा था। उस समय उनका (कोहली) जन्म भी नहीं हुआ था।
 
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर मैच समाप्त होने के बाद एक शो में कहा कि बहुत से लोग अभी तक यह मानते हैं कि क्रिकेट 2000 के दशक में शुरू हुआ था लेकिन भारतीय टीम 70 के दशक में विदेश में जीत दर्ज करती थी। भारतीय टीम 1986 में भी जीती थी। भारत ने विदेश में सीरीज ड्रॉ भी कराई थी। वे बाकी टीमों की तरह हारे भी थे।-

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख