Hanuman Chalisa

मैक्सवेल फिट, चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले सकेंगे

Webdunia
गुरुवार, 25 मई 2017 (21:29 IST)
लंदन। अभ्यास सत्र में कंधे में चोटिल हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल को मेडिकल क्लीन चिट मिल गई है और अब वह एक जून से इंग्लैंड की मेजबानी में शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले सकेंगे।
               
28 वर्षीय मैक्सवेल को यहां लॉर्ड्स में अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते समय गर्दन में गेंद लग गई थी। गेंद लगने के बाद मैक्सवेल दर्द के कारण घुटने के बल बैठ गए थे। बाद में उनके टीम डॉक्टर पीटर ब्रुकनर ने चोट का निरीक्षण किया था और उनकी चोट को गंभीर न पाते हुए खेलने की अनुमति दे दी।       
                
टीम प्रबंधन ने बताया कि डाक्टरों ने मैक्सवेल की चोट का बारीकी से परीक्षण किया है। उन्होंने मैक्सवेल के जबड़े तथा गर्दन के ऊपरी हिस्से की निगरानी की और पाया कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।
             
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा, मैक्सवेल को गर्दन पर गेंद से चोट जरूर लगी थी लेकिन वह इस समय ठीक हैं और पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही मैदान पर लौटेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि बतौर ऑलराउंडर मैक्सवेल ने 2015 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने छह पारियों में 324 रन बनाने के अलावा छह विकेट भी हासिल किए थे। वह चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी में दो जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख