उम्मीद से अधिक दान मिलने पर आईसीए और ज्यादा क्रिकेटरों की मदद करेगा

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (21:33 IST)
नई दिल्ली। अपने सदस्यों के महत्वपूर्ण योगदान से उत्साहित भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) ने पहले से तय 25-30 क्रिकेटरों की जगह 35 से 40 खिलाड़ियों को वित्तीय मदद देने का फैसला किया है। कोविड-19 महामारी के बीच संकट में फंसे क्रिकेटरों के लिए आईसीए ने अब तक 57 लाख रुपए का कोष जमा किया है। 
 
आईसीए 22 मई को मदद हासिल करने वाले खिलाड़ियों अंतिम सूची तैयार करेगा। इसमें पांचों क्षेत्र (उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और मध्य) के क्रिकेटर शामिल होंगे।आईसीए के सूत्र ने पीटीआई-भाषा को शनिवार को बताया, ‘अब तक 57 लाख रुपए (10 लाख रुपए आईसीए का योगदान मिलाकर) जमा किए गए है। इससे आईसीए पहले की तुलना में अधिक क्रिकेटरों की मदद कर सकता है। 
 
यह निकाय 22 मई तक और अधिक दान स्वीकार करना जारी रखेगा। इसके बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी।’ इसमें उन क्रिकेटरों को मदद की पेशकश की जाएगी जिनके पास नौकरी नहीं है। जिन्हें बीसीसीआई या उनके संबंधित राज्य संघों से पेंशन नहीं मिलता है। 
 
सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इसके लिए आर्थिक योगदान दिया है। पिछले साल अस्तित्व में आए आईसीए के साथ 1750 पूर्व क्रिकेटर पंजीकृत हैं। इसके संचालन के लिए फरवरी में बीसीसीआई से 2 करोड़ रुपए का प्रारंभिक अनुदान मिला था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख