क्रिकेट के सकारात्मक प्रभाव पर जोर देने के लिए ICC ने मनाया विश्व शरणार्थी दिवस

Webdunia
शनिवार, 20 जून 2020 (16:20 IST)
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र के विश्व शरणार्थी दिवस को मान्यता देते हुए इस मौके पर एक वीडियो जारी की, जो दुनियाभर में विस्थापित किए गए लोगों की जिंदगियों पर क्रिकेट के सकारात्मक प्रभाव पर जोर देती है। 
 
यूएनएचसीआर (शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त) का विश्व शरणार्थी दिवस दुनिया को याद दिलाता है कि शरणार्थी सहित हर कोई समाज में योगदान दे सकता है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व शरणार्थी दिवस पर आईसीसी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें दिखाया गया कि कैसे क्रिकेट में लोगों के जीवन को बदलने, उम्मीद जगाने और दुनियाभर में लोगों को एकजुट करने की क्षमता है। 
 
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने बयान में कहा कि क्रिकेट में समुदायों को साथ लाने, व्यक्तियों को जोड़ने और रुकावटें तोड़ने की क्षमता है और यह सही मायने में प्रत्येक व्यक्ति का खेल है। आज आईसीसी विस्थापित लोगों के जीवन में क्रिकेट की भूमिका का जश्न मनाकर संयुक्त राष्ट्र के विश्व शरणार्थी दिवस को मान्यता देता है। 
 
इस वीडियो में दुनियाभर के कई देशों की प्रेरणादायी दास्तानें हैं जिसमें अफगानिस्तान, जर्मनी, लेबनान और स्वीडन शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

मिचेल स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी ने अहमदाबाद में बांधा समा, चटकाए 3 विकेट

हैदराबादी सूरमा हुए अहमदाबाद में 159 रनों पर ढेर, ट्रेविस हेड और अभिषेक हुए फ्लॉप

IPL 2024 Eliminator: राजस्थान रॉयल्स को रोकनी होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का विजय रथ

IPL 2024 Playoff: हैदराबाद ने टॉस जीतकर कोलकाता के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी (Video)

WFI ने ओलंपिक कोटा विजेताओं को ट्रायल से छूट दी लेकिन हंगरी में उनका आकलन होगा

अगला लेख