Hanuman Chalisa

कोहली की आक्रामकता और धोनी की धैर्यता भारत को दिलवा सकती है वर्ल्ड कप : श्रीकांत

Webdunia
सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (15:47 IST)
न्‍यूयॉर्क। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और चयन समिति के प्रमुख रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली कभी जिम्मेदारी से भागता नहीं जो अच्छे कप्तान के लक्षण हैं और वे महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर भारत को विश्व कप दिला सकते हैं।
 
भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे श्रीकांत 2011 में चयन समिति के भी प्रमुख थे जब भारत ने 28 साल बाद विश्व कप जीता। उनका मानना है कि कोहली की आक्रामकता और महेंद्रसिंह धोनी का शांतचित्त रवैया भारत को फिर विश्व कप दिला सकता है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे पास विराट कोहली के रूप में शानदार कप्तान हैं जो मोर्चे से अगुवाई करते हैं। उनके बारे में अच्छी बात यह है कि वे जिम्मेदारी लेते हैं। किंग कोहली और कूल धोनी मिलकर भारत को फिर विश्व कप दिला सकते हैं।  श्रीकांत ने विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह टीम खिताब जीतने का माद्दा रखती है। 
 
उन्होंने कहा कि यह जुनून, शांतचित्त रवैया और दबाव को झेलने की ताकत सब कुछ रखती है। भारतीय टीम को खुद पर भरोसा रखकर बिना किसी दबाव के खेलना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि जब आत्मविश्वास की बात करते हैं तो कपिल देव याद आते हैं, जुनून के लिए सचिन तेंदुलकर, आक्रामकता के लिए विराट कोहली और दृढता के लिए एमएस धोनी।’ श्रीकांत यहां यूनिसेफ के साथ आईसीसी के क्रिकेट फोर गुड कार्यक्रम ‘वन डे फोर चिल्ड्रन’ के लिए मौजूद थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख