महिला क्रिकेट के लिए ICC अलग कर सकती है प्रसारण अधिकार

Webdunia
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (22:08 IST)
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में महिला टी20 विश्व कप की अपार सफलता के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 2023,31 चक्र के प्रसारण अधिकारों के लिए अलग से बोली आमंत्रित करने के विकल्प तलाश सकती है। 
 
ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप वीडियो को 1.1 अरब लोगों ने देखा और यह महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट रहा। 
 
आईसीसी बोर्ड को भरोसा है कि महिलाओं के खेल के लिए अलग से प्रसारण अधिकार खरीदने के लिए बोलीदाता मिल सकता है।
 
आईसीसी बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, ‘इसके बारे में विचार किया जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन इसमें संभावना है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘महिला टी20 को जितनी बड़ी संख्या में लोगों ने देखा, उसे देखते हुए हम इसे तलाशना चाहिए।’ 
 
भारतीय महिला क्रिकेट भी दिन प्रतिदिन लोकप्रिय हो रहा है जिसमें युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा के साथ स्मृति मंधाना और जेमिमा रौद्रिगेज जैसी खिलाड़ियों का भी योगदान रहा। 
 
इस अधिकारी ने कहा, ‘बिलकुल 110 करोड़ वीडियो व्यू को देखते हुए यह पुरुष विश्व कप के बाद दूसरा सबसे ज्यादा सफल टूर्नामेंट रहा।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख