Women world cup : फिर टला महिला टी-20 क्रिकेट विश्वकप, अब 2023 में

Webdunia
शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (16:52 IST)
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दक्षिण अफ्रीका में 2022 में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप के फरवरी 2023 में आयोजन कराने की पुष्टि की है।
 
इससे पहले यह टूर्नामेंट नवंबर 2022 में आयोजित होने वाला था, लेकिन अब इसे 9 से 26 फरवरी 2023 में आयोजित कराने का फैसला किया गया है। आईसीसी ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष अगस्त में न्यूजीलैंड में होने वाले महिलाओं के 50 ओवर विश्वकप को भी 2021 से टाल कर 2022 में आयोजित कराने का फैसला किया था। इसके अलावा महिला टी-20 क्रिकेट 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी पहली बार पदार्पण करेगा और आईसीसी ने इसके लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की भी घोषणा कर दी है।
आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि 2023 में महिलाओं का कोई बड़ा टूर्नामेंट निर्धारित नहीं है और ऐसे में बोर्ड ने टी-20 विश्वकप के लिए खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी का समय देने के मद्देनजर तारीखों में बदलाव किया है।
 
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा कि आईसीसी महिला टी20 विश्वकप को 2023 में आयोजित कराने से कई तरह की सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले महिलाओं को वैश्विक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। दूसरा इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से महिलाओं के खेल में निरंतरता बनी रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख