Hanuman Chalisa

इमरान खान ने ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीतने पर भारतीय टीम को दी बधाई

Webdunia
मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (15:40 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनने पर मंगलवार को भारत को बधाई दी।
 
 
इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में जीत दर्ज करने वाली उपमहाद्वीप की पहली टीम बनने पर विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई।’ 
 
भारतीय टीम ने चार मैचों की श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम किया। बारिश के कारण सिडनी टेस्ट सोमवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनो देशों के क्रिकेट के 71 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला में जीत दर्ज की। 
 
प्रेरक कप्तान माने जाने वाले इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान ने 1992 में अपना इकलौता विश्व कप जीता था। इमरान खान ने अपने शानदार करियर में 88 टेस्ट और 175 एकदिवसीय मैच खेले है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख