Hanuman Chalisa

भारत-विंडीज के बीच पहला वनडे बारिश के कारण रद्द

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2017 (10:57 IST)
पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया।

पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर शिखर धवन (87) और अजिंक्य रहाणे (62) के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत 39.2 ओवरों में 3 विकेट पर 199 रन बना लिए थे लेकिन फिर तेज बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा।

इससे पहले 38वें ओवर के दौरान भी बारिश के कारण करीब 1 घंटे तक खेल नहीं हो सका। बारिश रुकने के बाद खेल दुबारा शुरू हुआ लेकिन सिर्फ 8 गेंदें ही फेंकी गई थीं कि बारिश ने फिर से दस्तक दे दी।

विंडीज ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने भारत को मजबूत शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 25 ओवर में 132 रन की जबरदस्त साझेदारी कर डाली।

शिखर ने चैंपियंस ट्रॉफी की अपनी शानदार फॉर्म को यहां भी जारी रखते हुए 92 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रन ठोक डाले। शिखर का दुर्भाग्य रहा कि वे अपने शतक से 13 रन दूर रह गए। शिखर को लेग स्पिनर देवेंदर बिशू ने पगबाधा किया। शिखर का यह 20वां अर्द्धशतक था।

रहाणे ने भी टीम में अपनी वापसी का जश्न अर्द्धशतक बनाकर मनाया। रहाणे ने 78 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 62 रन बनाए। रहाणे ने अपना आखिरी वनडे 22 जनवरी को कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

युवराज सिंह मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। खेल रुकने के समय कप्तान विराट कोहली 47 गेंदों में 1 चौके की मदद से 32 और महेंद्र सिंह धोनी 9 रन बनाकर क्रीज पर थे। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख