भारत 'ए' ने इंग्लैंड लायंस को दिया 310 रन का लक्ष्य

Webdunia
मंगलवार, 26 जून 2018 (21:44 IST)
लीसेस्टर। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की लगातार दूसरी शतकीय पारी से भारत 'ए' ने तीन देशों की एकदिवसीय श्रृंखला में आज यहां इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 50 ओवर में छह विकेट पर 309 रन बना लिए।


मयंक ने 104 गेंद में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। पिछले चार मैचों में यह उनकी तीसरी शतकीय पारी है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे मयंक और शुभमान गिल ने सही साबित किया।

दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 28.2 ओवर में 165 रन जोड़े। इस जोड़ी को एड बर्नार्ड (51 रन पर दो विकेट) ने गिल को आउट कर तोड़ा। गिल ने 80 गेंद में 72 रन पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद स्टीवन मुलानी ने मयंक को चलता किया।

सलामी बल्लेबाजों के पैवेलियन लौटने के बाद आईपीएल में शानदार फार्म में रहे ऋषभ पंत (7) और उनकी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कप्तान अय्यर (6) भी सस्ते में पैवेलियन लौट गए। दोनों की पारी का अंत मैथ्यू फिशर (58 रन पर दो विकट) ने किया।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हनुमा विहारी ने इसके बाद दीपक हुड्डा के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। दोनों ने आखिरी नौ ओवर में 77 रन जोड़े। विहारी 63 गेंद में 69 रन की पारी खेल 50वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हुए। पारी की आखिरी गेंद पर हुड्डा भी आउट हो गए। उन्होंने 27 गेंद में एक चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख