Hanuman Chalisa

भारत 'ए' अंडर-19 की दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत

Webdunia
मंगलवार, 5 मार्च 2019 (18:16 IST)
तिरूवनन्तपुरम। भारत 'ए' अंडर-19 ने चोटी के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान और स्पिनरों के लाजवाब प्रदर्शन से चतुष्कोणीय अंडर-19 श्रृंखला में मंगलवार को यहां दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 को 157 रन से करारी शिकस्त दी। 
 
भारत ए अंडर-19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शाश्वत रावत (64) और कामरान इकबाल (60) के अर्धशतकों तथा ध्रुव जुरेल (38) के उपयोगी योगदान से 50 ओवरों मे 250 रन बनाए। मार्को जेनसन (30 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारतीय टीम ने अंतिम छह विकेट 47 रन के अंदर गंवाए। 
 
दक्षिण अफ्रीका के लिए यह स्कोर भी पहाड़ जैसा बन गया। उसकी टीम 35.4 ओवर में 94 रन पर ढेर हो गई। उसके केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे  जिनमें आठवें नंबर के बल्लेबाज जेनसन ने सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाए।

भारत की तरफ से आफ स्पिनर रवि बिश्नोई ने 27 रन देकर तीन और हर्ष दुबे ने सात रन देकर तीन विकेट लिए। आकाश सिंह ने 12 रन देकर दो विकेट हासिल किए। 
 
इन दोनों के अलावा इस श्रृंखला में भारत 'बी' अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 की टीमें भाग ले रही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख