Hanuman Chalisa

यह हमारे अच्छे प्रदर्शन में से एक नहीं था : साकेर

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (18:14 IST)
बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत पर 21 रन की जीत से विदेशी सरजमीं पर लगातार हार के सिलसिले को तोड़ने से मुख्य कोच डेविड साकेर भले ही राहत महसूस कर रहे हों लेकिन वे यहां चौथे वनडे में टीम के प्रदर्शन से इतने खुश नहीं थे।
 
ऑस्ट्रेलिया ने बीती रात चौथे वनडे में भारत को शिकस्त दी जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक नहीं था। मुझे लगता है कि हमने 43वें ओवर तक अच्छी बल्लेबाजी की। हम उतना अच्छा नहीं कर सके जितना हमने सोचा था। 
 
उन्होंने कहा कि हमने शुरू में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। लेकिन हम अंत में जीतने में सफल रहे, जो राहत की बात है। लड़के भी सचमुच काफी खुश हैं कि उन्होंने अच्छा खेल दिखाया। 
 
डेविड वॉर्नर की 100वें मैच में 124 रन की शानदार पारी और कुछ अच्छी डेंथ गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने चौथे वनडे में 21 रन से मात दी और विदेशी सरजमीं पर 11 मैचों की हार का सिलसिला तोड़ा।
 
साकेर ने कहा कि मैच उनके हाथों से निकल रहा था लेकिन अहम मौकों पर विकेट चटकाने से भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी। हमने काफी अच्छे समय पर विकेट झटके, जो बहुत अहम था। कभी-कभार मैच हमारे हाथों से निकल रहा था लेकिन हमने विकेट झटककर फिर से भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। मुझे लगता है कि हमारे अंतिम के 10 ओवर काफी अच्छे रहे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख