भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच, भारत ने चायकाल तक बनाए 3 विकेट पर 107 रन

Webdunia
गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (15:00 IST)
एडीलेड। पृथ्वी शॉ की कमजोर तकनीक की एक बार फिर कलई खुल गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन-रात के पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने शुरुआती सत्र में 2 विकेट 41 रन पर गंवा दिए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चाय तक भारत ने 3 विकेट पर 107 रन बना लिए।

कप्तान विराट कोहली 39 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।चेतेश्वर पुजारा 43 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले पुजारा 88 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे थे। जबकि शॉ खाता खोले बगैर मैच की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें मिशेल स्टार्क ने बोल्ड किया। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 40 गेंद में 17 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार हुए।

डिनर के समय चेतेश्वर पुजारा 88 गेंद में 17 और कप्तान विराट कोहली 22 गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे थे।ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क ने आठ ओवर में 17 रन देकर और कमिंस ने छह ओवर में तीन रन देकर एक-एक विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने नौ ओवर में 16 रन दिए।

शॉ का खराब फार्म बदस्तूर जारी रहा। फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल पर उन्हें तरजीह देने का फैसला वैसे भी चौंकाने वाला था। पुजारा ने सुबह के सत्र में नई गेंद का बखूबी सामना किया।

वे 2018-19 की श्रृंखला में भी ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने चट्टान की तरह खड़े रहते थे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने हालांकि इतना दबाव बना दिया था कि पुजारा ने लगातार 34 डॉट गेंदें खेलीं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख