Biodata Maker

बिना किसी अर्धशतक के भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 167 रन

WD Sports Desk
गुरुवार, 6 नवंबर 2025 (15:40 IST)
AUSvsIND शुभमन गिल 46 रन और अभिषेक शर्मा 28 रन की सलामी साझेदारी की बदौलत भारत ने चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 8 विकेट खोकर 167 रनों का लक्ष्य बना लिया है। भारत के शीर्ष क्रम में लगभग सभी को शुरुआत मिली लेकिन कोई भी बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाया।ऑस्ट्रेलिया की ओर से नेथन एलिस और एडम जैम्पा ने 3-3 विकेट चटकाए। हालांकि एडम जैम्पा सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए और उन्होंने 45 रन लुटाए। सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट कप्तान सूर्यकुमार यादव की रही जिन्होंने 10 गेंदो में 20 रन बनाए।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत :- शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रे्लिया : मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जॉश इंग्लिस, टिम डेविड, जॉश फिलिपे, मार्कस स्टॉयनिस, ग्लेन मैक्सवेल , बेन ड्वारश्विस, जेवियर बार्टलेट, नेथन एलिस और एडम जम्पा।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख