वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया से भारत केवल 0.2 अंक पीछे

Webdunia
बुधवार, 17 दिसंबर 2014 (18:23 IST)
दुबई। भारत भले ही टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया से काफी पीछे हो लेकिन वनडे में मौजूदा विश्व कप विजेता टीम एकदिवसीय तालिका में शीर्ष पर काबिज कंगारू टीम से केवल 0.2 अंक पीछे है। 
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के समान 117 अंक हैं तथा अगले महीने 18 जनवरी से शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला में इन दोनों टीमों के भाग लेने के बाद ही इसमें अंतर आ पाएगा। दक्षिण अफ्रीका 112 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके बाद श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का नंबर आता है। 
 
बल्लेबाजी तालिका में विराट कोहली पहले की तरह दूसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स अब भी शीर्ष पर बने हुए हैं। शिखर धवन हालांकि पांचवें स्थान पर खिसक गए है जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक पायदान नीचे नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। 
 
गेंदबाजी तालिका में भारत के भुवनेश्वर कुमार शीर्ष दस में शामिल अकेले भारतीय गेंदबाज हैं। टखने की चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटने वाले भुवनेश्वर अभी आठवें स्थान पर हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड के जो रूट और श्रीलंका के सचित्रा सेनानायके ने इन दोनों टीमों के बीच सात मैचों की श्रृंखला समाप्त होने के बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। 
 
रूट ने श्रृंखला में 367 रन बनाए जिससे उन्हें 14 पायदान का फायदा हुआ। इससे वह बल्लेबाजी तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज भी 11वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी सूची में सेनानायके ने 18 स्थान की छलांग लगाई है और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। (भाषा)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया