Hanuman Chalisa

Asia Cup 2025 का सबसे बड़ा स्कोर, भारत श्रीलंका के खिलाफ 200 पार

अभिषेक का शानदार फॉर्म बरकरार, भारत के पांच विकेट पर 202 रन

WD Sports Desk
शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 (22:45 IST)
INDvsSL अभिषेक शर्मा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अर्धशतक लगाया जबकि संजू सैमसन ने 39 रन की उपयोगी पारी खेलकर श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के आखिरी सुपर 4 मैच में शुक्रवार को भारत को पांच विकेट पर 202 रन तक पहुंचाया।

यह इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले भारत ने ओमान के खिलाफ और अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ 188 रन बनाये थे।अभिषेक ने 31 गेंद में 61 रन बनाये जबकि पांचवें नंबर पर सैमसन ने 22 गेंद में 39 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 34 गेंद में नाबाद 49 रन बनाये।

पूरे टूर्नामेंट की तरह अभिषेक ने पावरप्ले में गेंदबाजों को खासी नसीहत दी और अर्धशतकों की हैट्रिक लगाई। उन्होंने इस पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाये जबकि शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव सस्ते में आउट हो गए।

अभिषेक हालांकि तीसरी बार शतक से चूक गए और श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका की गेंद पर डीप मिडविकेट सीमा पर कैच दे बैठे।गिल चार रन बनाकर महीष तीक्षणा का शिकार हुए। कप्तान सूर्यकुमार (12) को वानिंदु हसरंगा ने पगबाधा आउट किया।

नये बल्लेबाजी क्रम में अपनी लय तलाश रहे सैमसन टूर्नामेंट में पहली बार शानदार फॉर्म में दिखे। उन्होंने तीन छक्के लगाये जिनमें हसरंगा को लगाया गया छक्का शानदार था। उन्होंने जगह बनाने के लिए अपने फ्रंटफुट को लेग स्टंप के बाहर रखा और साइट स्क्रीन पर तूफानी छक्का लगाया।अगले ओवर में उन्होंने दासुन शनाका को छक्का लगाया। उन्होंने तिलक के साथ 6.5 ओवर में 66 रन की साझेदारी की । अक्षर पटेल ने भारतीय पारी का अंत छक्के से किया। (भाषा)<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख