Dharma Sangrah

भारत की ‘पहली क्रिकेट पेंटिंग’ की होगी नीलामी

WD Sports Desk
शनिवार, 7 दिसंबर 2024 (10:45 IST)
फोटो : astaguru.com

Cricket Match In India Paiting at Auction : भारत में क्रिकेट मैच से जुड़ी दुर्लभ तैलीय पेंटिंग नीलामी घर ‘एस्टागुरु’ के आगामी नीलामी का हिस्सा बनने वाली कलाकृतियों में से एक होगी। ब्रिटिश चित्रकार थॉमस डेनियल (Thomas Daniell) द्वारा कैनवास पर उकेरी गई इस चित्रकारी को भारत में क्रिकेट से जुड़ी पहली पेंटिंग माना जाता है।
 
‘एस्टागुरु’ नीलामी घर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
 
समझा जाता है कि डेनियल ने 1792-93 के बीच में अपनी मद्रास (चेन्नई) यात्रा के दौरान इस चित्रकारी पर काम किया था।
 
‘भारत में क्रिकेट मैच’ शीर्षक वाली पेंटिंग आधुनिक भारत के दिग्गज कलाकारों के चित्रकारी के साथ 14-16 दिसंबर को ‘एस्टागुरु’ की 'ऐतिहासिक मास्टरपीस' नीलामी का हिस्सा होगी।
 
‘एस्टागुरु’ नीलामी घर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्नेहा गौतम ने कहा, ‘‘ थॉमस डेनियल की यह पेंटिंग कला का एक ऐतिहासिक नमूना है जो 18वीं शताब्दी के दौरान भारत के विकसित होते सांस्कृतिक ताने-बाने को दर्शाने के साथ क्रिकेट के प्रति देश में बढ़ती लोकप्रियता का भी जश्न मनाती है। यह खेल आगे चल कर इस देश की पहचान का एक अभिन्न अंग बन गया है।’’  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख