भारत ने लगातार घरेलू सीरीज जीत में तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का ये रिकॉर्ड

Webdunia
रविवार, 13 अक्टूबर 2019 (20:25 IST)
पुणे। भारत ने लगातार घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका से रविवार को दूसरा टेस्ट पारी और 137 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बनाकर फ्रीडम सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

लगातार 11वीं घरेलू टेस्ट सीरीज जीती : भारत की 2012-13 से अब तक यह लगातार 11वीं घरेलू टेस्ट सीरीज है और उसने ऑस्ट्रेलिया का 1994-95 से 2000-01 तक लगातार 10 घरेलू सीरीज जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 2004 से 2008-09 तक भी लगातार 10 घरेलू सीरीज जीती थी।

भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत : भारत ने इस तरह दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत हासिल की। यह दूसरा मौका है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी से हराया है। भारत ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को फरवरी 2010 में कोलकाता में पारी और 57 रन से हराया था।

विराट की कप्तान के रूप में 30वीं जीत : कप्तान के रूप में पहले 50 टेस्ट में विराट की यह 30वीं जीत है। विराट ने अपना 50वां टेस्ट जीत के जश्न के साथ मनाया। इस मामले में विराट से आगे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 35 और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वा 37 हैं।

भारत के 200 अंक : भारत ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में यह लगातार चौथी जीत हासिल की है। भारत को इस जीत से 40 अंक मिले और अब उसके 200 अंक हो गए हैं। टेस्ट चैंपियनशिप में 200 अंकों का आंकड़ा छूने वाली भारत पहली टीम बन गई है। भारत को इससे पहले वेस्ट इंडीज में दो टेस्टों की सीरीज में 160 अंक मिले थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख