रोहित बोले, बल्लेबाजी के लिए आदर्श स्थिति थी

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (00:54 IST)
इंदौर। भारत की श्रीलंका पर दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत की नींव रखने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को यहां कहा कि होलकर स्टेडियम में परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए अनुकूल थीं और ऐसे में किसी भी स्कोर का बचाव करना आसान नहीं था।
 
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित के 118 और केएल राहुल के 89 रन की मदद से पांच विकेट पर 260 रन बनाए और फिर श्रीलंका को 172 रन पर आउट कर दिया। रोहित ने मैच के बाद कहा, मंच सज चुका था। बल्लेबाजी के लिए स्थिति आदर्श थी। मैंने लाइन में आकर गेंद हिट करने की कोशिश की और इसमें मैं सफल रहा।
 
रोहित ने कहा, यहां पर किसी भी स्कोर का बचाव करना आसान नहीं था। केएल राहुल बहुत अच्छी फार्म में हैं। भारत ने इस जीत से श्रृंखला भी अपने नाम कर दी। इससे पहले उसने टेस्ट और वनडे श्रृंखला भी जीती थी।
 
श्रीलंका के कप्तान तिसारा परेरा ने इसे अपने लिए कठिन श्रृंखला बताया। उन्होंने कहा, यह कड़ी श्रृंखला रहीं। लक्ष्य बहुत बड़ा था। हम रणनीति के अनुसार नहीं चल पाए। (चोटिल) एंजेलो मैथ्यूज का अब अगले मैच में खेलना संभव नहीं लगता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख