Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BGT के शेड्यूल की घोषणा, भारतीय युवा टीम के सामने गत विजेता बनकर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया

Advertiesment
Border Gavaskar Trophy
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को सीनियर पुरुष टीम के घरेलू सत्र का कैलेंडर जारी किया जिसमें मुख्य केंद्र भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली पांच टेस्ट की सीरीज का कार्यक्रम था। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया साल 2024 में अपने घर में भारत को 3-1 से हराकर दस साल बाद इस ट्रॉफी को अपने पास रख पाया है। भारत को कई सालों बाद ऑस्ट्रेलिया से इसको छीनना पड़ेगा, हालांकि यह काम उसको अपनी घरेलू पिच पर करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला जनवरी, फरवरी और मार्च 2027 में खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 21 जनवरी को नागपुर में होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई में (29 जनवरी से दो फरवरी) और आठ दिन के अंतराल के बाद तीसरा टेस्ट 11 से 15 फरवरी तक गुवाहाटी में खेला जाएगा।रांची में चौथा टेस्ट 19 से 23 फरवरी के बीच खेला जाएगा, जबकि अहमदाबाद में अंतिम टेस्ट 27 फरवरी से शुरू होगा।
पांच स्थानों में से नागपुर (जहां आखिरी बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच हुआ था), चेन्नई (जहां आखिरी बार 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच हुआ था), रांची (जहां आखिरी बार 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच हुआ था) और अहमदाबाद (जहां आखिरी बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच हुआ था) को रोटेशन नीति के अनुसार मेजबानी मिली है।

पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच की मेजबानी करने के बाद अब गुवाहाटी का बारसपारा स्टेडियम 2027 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच में से एक मैच की मेजबानी करेगा। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गुवाहाटी को फिर से मेजबानी कैसे मिली जबकि उसने नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच आयोजित किया था। गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई और कोलकाता इस महत्वपूर्ण श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं।

यह पता नहीं चल पाया कि बंगाल क्रिकेट संघ या मुंबई क्रिकेट संघ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की मेजबानी करने में असमर्थता व्यक्त की थी या नहीं।भारत के घरेलू सत्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी। इसके अलावा भारत वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे की मेजबानी भी करेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशियाई खेलों में पदक जीतने का सपना साकार करना चाहती हैं मीराबाई चानू