Hanuman Chalisa

भारत-वेस्टइंडीज राजकोट टेस्ट के टिकट 22 सितंबर से बिकेंगे

Webdunia
गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (19:52 IST)
राजकोट। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने 4 अक्टूबर से यहां आरंभ होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के टिकट की बिक्री के लिए 7 स्थल तय किए हैं, जहां 22 सितंबर से टिकट बिकने शुरू हो जाएंगे।

एससीए मीडिया मैनेजर हिमांशु शाह ने कहा, ‘एससीए ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार अक्टूबर को यहां शुरू होने वाले मैच के टिकटों की बिक्री शुरू करने का फैसला किया है।’

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने 12 सितंबर से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू कर दी है। शाह ने कहा, ‘इसमें दो कारपोरेट बॉक्स हैं, जिसमें प्रत्येक में 15 लोगों की क्षमता है। साउथ पैवेलियन कारपोरेट बॉक्स की कीमत 7000 रुपए जबकि वेस्ट स्टैंड कारपोरेट बॉक्स की कीमत 4000 रुपए है।’

वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे की शुरुआत 4 अक्टूबर से करेगी, जिसमें दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख