कटक टी-20 में 1 भी भारतीय बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया 50 पार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए 148 रन

Webdunia
रविवार, 12 जून 2022 (20:36 IST)
दिल्ली में लचर गेंदबाजी के बाद कटक में लचर बल्लेबाजी और दक्षिण अफ्रीका की धारदार तेज गेंदबाजी ने टीम इंडिया के फैंस को निराश किया। आलम यह रहा कि एक भी भारतीय बल्लेबाज 50 रनों के पार नहीं जा पाया। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 149 रनों का लक्ष्य दिया।भारत अपनी पारी में सिर्फ 10 चौके और 5 छक्के लगा पाया।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाये। ईशान किशन ने 21 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों के सहारे 34 रन का योगदान दिया। दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के सहारे नाबाद 30 रन बनाये। कार्तिक ने पारी के आखिरी ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस की गेंदों पर लगातार दो छक्के मारे।

कप्तान ऋषभ पंत पांच और हार्दिक पांड्या नौ रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने 10 और हर्षल पटेल ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनरिक नोर्त्जे ने 36 रन पर दो विकेट लिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख