भारतीय क्रिकेट को ईश्वर बचाए, गांगुली और हरभजन ने द्रविड़ को हितों के टकराव के नोटिस पर कहा

Webdunia
बुधवार, 7 अगस्त 2019 (14:11 IST)
नई दिल्ली। बीसीसीआई के आचरण अधिकारी द्वारा हितों के टकराव के आरोपों में राहुल द्रविड़ को नोटिस भेजे जाने पर नाराजगी जताते हुए पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट को भगवान बचायए’। गांगुली की बात का ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी समर्थन किया।

बीसीसीआई के आचरण अधिकारी जस्टिस (सेवानिवृत) डी के जैन ने मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के सदस्य संजय गुप्ता द्वारा लगाये गए आरोपों पर द्रविड़ को नोटिस दिया। गांगुली ने ट्वीट किया, ‘भारतीय क्रिकेट में नया फैशन। हितों का टकराव। खबरों में बने रहने का सर्वश्रेष्ठ तरीका। भगवान भारतीय क्रिकेट को बचाए। द्रविड़ को बीसीसीआई के आचरण अधिकारी से हितों के टकराव का नोटिस मिला।’ 
 
हरभजन ने कहा, ‘सच में। समझ नहीं आता कि यह सब किस दिशा में जा रहा है। भारतीय क्रिकेट के लिए उनसे बेहतर कौन हो सकता है। इन महान खिलाड़ियों को नोटिस भेजना उनका अपमान करना है। क्रिकेट की भलाई के लिए उनकी सेवाओं की जरूरत है। भारतीय क्रिकेट को वाकई भगवान बचाए।’ द्रविड़ को नोटिस का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। 
 
गुप्ता ने कहा कि द्रविड़ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक और इंडिया सीमेंट्स समूह के उपाध्यक्ष भी हैं जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक कंपनी है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, गांगुली और सचिन तेंदुलकर को भी हितों के टकराव के नोटिस जा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

राजस्थानी गेंदबाजी के आगे सुस्त हुई हैदराबादी बल्लेबाजी, बन पाए 175 रन

IPL 2024 राजस्थान ने टॉस जीतकर हैदराबाद के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

MS Dhoni अगले सीजन में लौट सकते हैं मैदान पर, कैफ ने बताया यह कारण

T20I World Cup के ब्रांड एंबेसेडर बने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी

T20I World Cup के लिए सुनील नारायण का इंतजार अब तक कर रही है वेस्टइंडीज

अगला लेख