Hanuman Chalisa

पहले वनडे के लिए दांबुला पहुंची टीम इंडिया

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (00:35 IST)
दांबुला। मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज जीतकर उत्साह से भरपूर टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 20 अगस्त से शुरू हो रही पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए गुरुवार को यहां पहुंच गई।  
           
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें दांबुला पहुंचने पर स्थानीय प्रशंसकों द्वारा भारतीय टीम का स्वागत करते हुए दिखाया जा रहा है।
            
टीम इंडिया यहां बढ़े हुए मनोबल के साथ पहुंची है। टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन, रोहित शर्मा, कप्तान विराट कोहली और वनडे विशेषज्ञ महेन्द्र सिंह धोनी से भारतीय प्रशंसकों को एक बार फिर उम्मीदें होंगी कि वे यहां एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाएं। भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही गहराई नजर आ रही है। 
            
टेस्ट से इतर भारत को वनडे सीरीज में मेजबान टीम से सावधान रहना होगा क्योंकि श्रीलंकाई टीम में एंजेलो मैथ्यूज, उपुल तरंगा, तिषारा परेरा और निरोशन डिकवेला जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी से टीम को मजबूती मिली है। (वार्ता)  

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख