Hanuman Chalisa

टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने मैकग्रा फाउंडेशन को इस तरह की मदद

Webdunia
शनिवार, 5 जनवरी 2019 (12:48 IST)
सिडनी। मैकग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने में अपनी तरफ से मदद करते हुए भारतीय क्रिकेटरों ने शुक्रवार को यहां ग्लेन मैकग्रा को अपने हस्ताक्षर वाली गुलाबी टोपी प्रदान की। इस दिग्गज तेज गेंदबाज की पत्नी जेन की याद में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पूरी तरह से गुलाबी नजर आया।


पिछले दस वर्षों से ऑस्ट्रेलिया मैकग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से नए साल के शुरू में गुलाबी टेस्ट मैच का आयोजन कर रहा है। यह फाउंडेशन स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और मदद करने से जुड़ा है। इस सामाजिक कार्य के प्रति अपनी भागीदारी दिखाते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने दस्तानों और पैड पर भी गुलाबी रंग की पट्टी लगाई है।

मैकग्रा फाउंडेशन ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि भारतीय क्रिकेट टीम मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी लाजवाब है। शानदार समर्थक। मैकग्रा फाउंडेशन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच की समाप्ति से पहले तक अधिक से अधिक धनराशि इकट्ठा करना चाहता है।

टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक मैकग्रा को टिम पेन और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथियों ने भी जेन मैकग्रा दिवस पर बैगी गुलाबी टोपी प्रदान की। फाउंडेशन ने ट्वीट किया, यह दिल छूने वाला क्षण था जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी बैगी गुलाबी टोपी मैकग्रा परिवार को प्रदान की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख