कोरोना के करण भारतीय खिलाड़ियों को मिला अच्छा विश्राम : कोच शास्त्री

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2020 (12:44 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया मानों रूक जाने से भारतीय टीम को मिला यह विश्राम ‘स्वागत योग्य’ है जिसने पिछले साल मई में विश्व कप के बाद से महज 10-11 दिन घर पर बिताए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनिया भर में सारे खेल बंद है।

शास्त्री ने कहा, ‘यह विश्राम बुरा नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे के आखिर में थकान हावी होने लगी थी। शारीरिक और मानसिक थकान और चोटें।’ 

वह स्काय स्पोटर्स पॉडकास्टपर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन, नासिर हुसैन और रॉब की से बात कर रहे थे। शास्त्री ने कहा कि खिलाड़ी इस समय का इस्तेमाल तरोताजा होने के लिए कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘पिछले 10 महीने में हमने काफी क्रिकेट खेली है जिसकी थकान अब दिखने लगी थी। मैं और सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य इंग्लैंड में विश्व कप के लिए 23 मई को निकले थे और अब तक 10 या 11 दिन ही घर पर रूक सके हैं।’

उन्होंने कहा, ‘कुछ खिलाड़ी तीनों प्रारूप खेल रहे हैं तो आप समझ सकते हैं कि वे कितने थके होंगे। टेस्ट से टी20 क्रिकेट के अनुकूल खुद को ढालना और इतनी यात्रा करना आसान नहीं है।’

विश्व कप के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज गई और लंबी घरेलू श्रृंखला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड का पूरा दौरा किया।

भारत में इस समय 21 दिन का लॉकडाउन है और शास्त्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला रद्द होने के बाद उनके खिलाड़ियों को अनुमान हो गया था कि ऐसा कुछ होगा।

उन्होंने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के दौरान यात्रा में होने के कारण हमें लग गया था कि ऐसा कुछ होगा। बीमारी उसी समय फैलना शुरू हुई थी। दूसरा वनडे रद्द होने के बाद हम समझ गए कि लॉकडाउन जरूरी है।’

उन्होंने कहा, ‘जब हम न्यूजीलैंड से लौटे तो शुक्र है कि हम सही समय पर लौट गए। उस समय वहां दो ही मामले थे लेकिन अब 300 हैं। वह हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग और जांच का पहला दिन था।’ 

शास्त्री ने कहा, ‘ऐसे समय में हम सभी का फर्ज है कि लोगों को जागरूक बनाए। क्रिकेट इस समय दिमाग मे होना भी नहीं चाहिए। विराट ने संदेश दिया है, दूसरे भी दे रहे हैं। उन्हें पता है कि मामला गंभीर है और अभी क्रिकेट जरूरी नहीं है।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख