शेन वार्न की याद में काली पट्टी बांधकर मोहाली टेस्ट में उतरे भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी

Webdunia
शनिवार, 5 मार्च 2022 (11:39 IST)
मोहाली: भारत और श्रीलंका के क्रिकेटरों ने शनिवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न और रॉडनी मार्श की स्मृति में काली पट्टी बांधी और खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा। इन दोनों क्रिकेटरों का शुक्रवार को कुछ घंटों के अंतराल में निधन हो गया था।

श्रद्धांजली देते हुए मोहाली में अपना 100वां टेस्ट खेल रहे पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को शेन वार्न को क्रिकेट इतिहास का सर्वकालिक महान स्पिनर बताया।

विराट ने दिवंगत वार्न के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “ इसमें कोई शक नहीं है कि उन्हें याद किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि हम यह जानते हुए कि जिंदगी में कितनी चीजें अप्रत्याशित हैं, सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। हम सभी को भगवान का आभारी होना चाहिए कि हम इस पल में जी रहे हैं। ”
भारतीय कप्तान राेहित शर्मा ने भी वार्न के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वह वार्न के निधन की खबर सुन कर स्तब्ध हैं। दिग्गज स्पिनर ने गेंद के साथ कई करिश्मे किए हैं और नई पीढ़ी के सभी क्रिकेटरों को प्रेरित किया है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शेन वॉर्न के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक दिग्गज और चैंपियन ने हमें छोड़ दिया है। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख