बांग्लादेश को हराकर खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया

Webdunia
शनिवार, 28 नवंबर 2015 (19:40 IST)
कोलकाता। राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में खेल रही भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में उतरेगी तो उसका पलड़ा भारी रहेगा।
भारत के पूर्व कप्तान की कोचिंग में 20 सदस्यीय भारतीय टीम ने डबल राउंड राबिन चरण में अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया था। यह टूर्नामेंट 22 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले अंडर 19 विश्व कप की तैयारी के लिए अहम माना जा रहा है।
  
द्रविड़ ने चार मैचों में अंतिम एकादश में चतुराई से रोटेशन करके सभी को मौका दिया है। भारत ने चारों मैच जीते और दो में बोनस अंक भी हासिल किया। इस श्रृंखला के बाद भारतीय टीम एक और त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने श्रीलंका जाएगी, जहां तीसरी टीम इंग्लैंड की होगी।
 
आंध्रप्रदेश के रिकी भुई ने पहले दो मैचों में कप्तानी की, जबकि झारखंड के विराट सिंह अगले दो मैच में कप्तान रहे। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के बावजूद उन्हें कोई दिक्कत पेश नहीं आई।
 
द्रविड़ ने कहा, यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों को रोटेट करने का अच्छा मौका है। इसमें से 16 या 17 लड़के पहली बार अंडर 19 क्रिकेट खेल रहे हैं जबकि बांग्लादेश लंबी तैयारी के साथ आया है। उम्मीद है कि हमारे ये लड़के भविष्य में भारत के लिए खेलेंगे और हमें देखना है कि उनके सफर में हम किस तरह मदद कर सकते हैं। (भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया