Biodata Maker

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 5-0 से सीरीज पर कब्जा

Webdunia
रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (16:00 IST)
माउंट मोनगानुई। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को न्यूजीलैंड को 7 रनों से हरा दिया। यह मैच जीतकर टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज भी 5-0 से जीतकर इतिहास रच दिया। 
 
कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल की पारियों से एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे भारत को न्यूजीलैंड ने यहां तीन विकेट पर 163 रन ही बनाने दिए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। 
 
रोहित ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 41 गेंदों पर 60 रन बनाये जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। उन्होंने केएल राहुल (33 गेंदों पर 45) के साथ दूसरे विकेट के लिये 88 रन की साझेदारी की। इनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 31 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाये।
 
जब तक रोहित और राहुल क्रीज पर थे तो भारत अच्छी स्थिति में लग रहा था लेकिन स्कॉट कुगलीन (25 रन देकर दो) और हामिश बेनेट (21 रन देकर एक) की अगुवाई में कीवी गेंदबाजों ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। राहुल के आउट होने से भारतीय लय गड़बड़ाई जबकि इसके बाद रोहित पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पवेलियन लौट गए।
 
रोहित के बाहर लौटने के बाद भारत ने अंतिम 20 गेंदों पर केवल 25 रन बनाए। इनमें साउदी (चार ओवर 52 रन) का अंतिम ओवर भी शामिल हैं जिसमें मनीष पांडे (चार गेंदों पर नाबाद 11) ने छक्का और चौका लगाया। अय्यर ने 12वें ओवर में क्रीज पर कदम रखने पर साउदी और मिशेल सैंटनर पर छक्के लगाये थे लेकिन डेथ ओवरों में वह अपेक्षित तेजी नहीं दिखा पाये।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख