Hanuman Chalisa

आईपीएल 10 : पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस का सामना राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स से

Webdunia
सोमवार, 15 मई 2017 (14:13 IST)
मुंबई। शीर्ष पर काबिज मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को जब राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से खेलेगी तो उसका इरादा लीग चरण में 2 बार मिली हार का बदला चुकता करने का होगा।
 
मुंबई ने आखिरी लीग मैच में कोलकाता को हराकर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। उसके लिए अच्छी बात यह रही कि कोलकाता के खिलाफ उसकी बेंच स्ट्रेंथ ने भी उम्दा प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में विजेता टीम सीधे 21 मई को हैदराबाद में होने वाले फाइनल में जगह बनाएगी जबकि हारने वाली टीम 19 मई को बेंगलुरु में दूसरा क्वालीफायर खेलेगी।
 
पुणे एकमात्र टीम है जिसने लीग चरण में 2 बार मुंबई को हराया लिहाजा यह हार मुंबई के खिलाड़ियों को कचोट रही होगी। पूरे सत्र में मुंबई के बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। लैंडल सिमंस, कीरोन पोलार्ड, पार्थिव पटेल के साथ कप्तान रोहित शर्मा और नीतीश राणा भी चले हैं। इनके साथ ही हार्दिक और कृणाल पांड्या टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए हैं।
 
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की ऐशगाह है लिहाजा मंगलवार को बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है। मुंबई के लिए पारी का आगाज फिर पार्थिव और सिमंस करेंगे वहीं नीतीश राणा की जगह तीसरे स्थान पर अंबाती रायुडू को उतारा जा सकता है। गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा जिन्होंने पिछले मैच में 200 से अधिक रन दिए। नई गेंद की कमान श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और न्यूजीलैंड के मिशेल मैक्लीनागन संभालेंगे। 
 
डैथ ओवरों में जसप्रीत बुमरा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हार्दिक और वे मिलकर पुणे के बल्लेबाजों पर अंकुश लगा सकते हैं। पुणे ने किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। उसके तेज गेंदबाजों जयदेव उनादकट (21 विकेट), शार्दुल ठाकुर (8 विकेट) और डैन क्रिस्टियन (9 विकेट) ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
 
तीनों को मुंबई के खिलाफ एक बार फिर अच्छा खेलना होगा और ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। बल्लेबाजी में राहुल त्रिपाठी अभी तक 388 रन बना चुके हैं। उसे अजिंक्य रहाणे से सहयोग की जरूरत होगी, जो अभी तक चल नहीं सके हैं। टीम को हालांकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स की कमी खलेगी, जो स्वदेश लौट गए हैं। 
 
टीमें : मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमरा, जोस बटलर, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गोथाम, एसेला गुणरत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत के, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लीनागन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पंड्या, कृणाल पंड्या, पार्थिव पटेल, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरान, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, अंबाती रायुडू, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लैंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीशा सुचित, सौरभ तिवारी, विनय कुमार में से। 
 
राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, अशोक डिंडा, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चाहर, राहुल चाहर, डैन क्रिस्टियन, लोकी फर्गुसन, जसकरण सिंह, उस्मान ख्वाजा, सौरभ कुमार, बेन स्टोक्स, वॉशिंगटन सुंदर, मिलिंद टंडन, मनोज तिवारी, एडम जम्पा, जयदेव उनादकट, ईश्वर पांडे, राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर में से। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख