Hanuman Chalisa

आप तड़के दो बजे क्रिकेट नहीं खेल सकते : कूल्टर नाइल

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2017 (14:50 IST)
बेंगलुरु। कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बारिश से प्रभावित आईपीएल एलिमिनेटर के तड़के 1 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होने के बाद कहा कि आईपीएल के नियमों पर फिर से गौर करने की जरूरत है।
 
बारिश ने एक बार केकेआर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था लेकिन आखिर में वह डकवर्थ लुईस पद्धति से 7 विकेट से जीत दर्ज करके क्वालीफायर में जगह बनाने में सफल रहा।
 
कूल्टर नाइल ने कहा कि तब तक कोई नर्वस नहीं था जबकि वे तड़के 12 बजकर 40 मिनट पर आखिरी बार निरीक्षण के लिए गए। ऐसा लग रहा था कि मैं खेलना नहीं चाहता हूं। समय काफी था और नियमों को इस पर गौर करना चाहिए। मेरे कहने का मतलब है कि सुबह 2 बजने वाले थे। आप तड़के 2 बजे क्रिकेट नहीं खेल सकते लेकिन मैं परेशान नहीं था।   कूल्टर नाइल ने 3 विकेट लिए। उन्होंने 19वें ओवर में केवल 3 रन दिए और 2 विकेट लिए थे। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख