ड्वेन ब्रावो के विस्फोट से चेन्नई की मुंबई पर रोमांचक जीत

Webdunia
शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (22:40 IST)
मुंबई। कैरेबियाई धुरंधर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो की मात्र 30 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों से सजी 68 रन की विस्फोटक पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने हारी हुई बाजी पलटते हुए गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स को शनिवार को आईपीएल-11 के उद्घाटन मुकाबले में एक गेंद शेष रहते एक विकेट से हरा दिया।


मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 165 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुये चेन्नई ने अपने आठ विकेट 100 के ऊपर गंवा दिए थे। जब लग रहा था कि मुंबई आसानी से यह मुकाबला जीत जाएगा कि तभी ब्रावो ने छक्कों की झड़ी लगाते हुए मुंबई के जबड़े से जीत छीन ली। चेन्नई ने 19.5 ओवर में नौ विकेट पर 169 रन बनाए।

चेन्नई ने इस तरह आईपीएल में दो साल के अंतराल के बाद विजयी वापसी कर ली। चेन्नई का आठवां विकेट 118 के स्कोर पर गिर गया था। ब्रावो ने अपने नाम के अनुरूप बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर में मिशेल मैकक्लेनेगन के ओवर में दो छक्के और एक चौका लगा दिया।

उन्होंने 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर तीन छक्के जड़े। ब्रावो इस ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। चेन्नई का स्कोर 159 रन था और उसे जीत के लिए सात रन चाहिए थे। अब मैदान पर उतरे केदार जाधव जो 14 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे।

आखिरी ओवर डाल रहे थे मुस्ताफिजुर रहमान जिनकी पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना, लेकिन चौथी गेंद पर केदार ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का मार कर स्कोर बराबर कर दिया। उन्होंने अगली गेंद पर चौका जमाया और जीत चेन्नई की झोली में डाल दी और केदार 24 रन पर नाबाद रहे। ब्रावो को 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख