Hanuman Chalisa

आईपीएल : तेंदुलकर और हरभजन होंगे सम्मानित

Webdunia
शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (19:08 IST)
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 2 बार का चैंपियन मुंबई इंडियंस यहां 10 अप्रैल को विशेष समारोह का आयोजन करेगा। मुंबई इंडियंस के 10 सुनहरे साल के जश्न के मौके पर टीम के 3 दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को भी टीम मालिक मुकेश और नीता अंबानी अपने घर पर सम्मानित करेंगे।
तीनों 2008 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं और 2013 में संन्यास लेने के बाद से तेंदुलकर टीम के आइकन हैं। इनके अलावा सिर्फ विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शुरू ही से एक ही टीम के साथ हैं।
 
मुंबई से जुड़े रहे सहयोगी स्टाफ और पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले, शॉन पोलाक, रिकी पोंटिंग और सनथ जयसूर्या को भी न्योता दिया गया है। इनके अलावा बीसीसीआई और एमसीए के अधिकारियों और बॉलीवुड हस्तियों को भी बुलाया गया है। मुंबई टीम अपने अभियान का आगाज 6 अप्रैल को राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स के खिलाफ करेगी। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख