IPL 2020 की नीलामी में 332 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट, जानिए तारीख, स्थान और खिलाड़ियों की सूची

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (18:38 IST)
मुंबई। दुनिया की सबसे महंगी और लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां संस्करण अगले साल 2020 में होगा, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। 19 दिसम्बर के दिन दोपहर में पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें कोलकाता पर टिकीं होंगी, जहां खिलाड़ियों की नीलामी (Auction) होगी। 
 
971 में से 332 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट : 2020 के आईपीएल के लिए कुल 971 खिलाड़ियों ने इस साल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 713 भारतीय जबकि 258 विदेशी थे। शॉट लिस्ट किए जाने के बाद यह संख्या 332 हो गई। नीलामी में कुल 186 भारतीय खिलाड़ी, 143 विदेशी खिलाड़ी और 3 एसोसिएट राष्ट्र के खिलाड़ी शामिल हैं। 8 टीमें कुल 73 स्थानों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में हिस्सा लेंगी। इनमें 29 विदेशी शामिल हैं। 
 
कोलकाता में पहली बार आईपीएल नीलामी दोपहर में : बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली की वजह से आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी पहली बार कोलकाता में होने जा रही है। 19 दिसम्बर को ये नीलामी दोपहर 2.30 से शुरू होगी और आखिरी बोली लगने तक जारी रहेगी। नीलामी के लिए सिर्फ 1 दिन ही तय किया गया है।
 
आईपीएल नीलामी का क्यों बदला गया समय : पहले आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी शाम को शुरू हुआ करती थी, जिसे बहुत कमल लोग देख  पाते थे लेकिन इस बार इसका वक्त बदला गया, ताकि देश में अधिक से अधिक लोग नीलामी का लाइव प्रसारण देख सकें। यह प्रसारण हॉटस्टार, तथा स्टार स्पोर्टस 1 हिंदी पर देखा जा सकेगा। दूसरी भाषा में यानी तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बांग्ला पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा। 
2 करोड़ रुपए के उच्चतम ब्रैकेट में सभी विदेशी खिलाड़ी : कैप्ड खिलाड़ियों में 2 करोड़ रुपए के उच्चतम ब्रैकेट में शामिल सभी 7 खिलाड़ी विदेशी हैं जिनमें ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श, डेल स्टेन और एंजेलो मैथ्यूज हैं। भारतीयों में उथप्पा ने अपना आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपए रखा है और वह दूसरे 1.5 करोड़ रुपए के ब्रैकेट के कुल 10 खिलाड़ियों में अकेले भारतीय हैं।
 
1 करोड़ रुपए की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी : भारतीय खिलाड़ियों में पीयूष चावला, यूसुफ पठान और जयदेव उनादकट का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। 1 करोड़ रुपए के ब्रैकेट में कुल 23 खिलाड़ी (3 भारतीय, 20 विदेशी), 75 लाख रुपए के ब्रैकेट में 16 खिलाड़ी (सभी विदेशी) और 50 लाख रुपए के ब्रैकेट में कुल 78 खिलाड़ी (69 विदेशी, 9 भारतीय) शामिल हैं।
 
40 लाख रुपए का अधिकतम बेस प्राइस : अनकैप्ड खिलाड़ियों में 40 लाख रुपए का अधिकतम बेस प्राइस रखा गया है जिसमें कुल 7 खिलाड़ी (6 विदेशी, 1 भारतीय), 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में कुल 8 खिलाड़ी (3 विदेशी, 5 भारतीय) और 20 लाख रुपए के बेस प्राइस में कुल 183 खिलाड़ी (16 विदेशी, 167 भारतीय) शामिल हैं।
Photo courtesy: IPL

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख