Hanuman Chalisa

केकेआर ने अंकित केसरी को 16वां सदस्य बनाया

Webdunia
सोमवार, 27 अप्रैल 2015 (11:57 IST)
कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स ने सम्मानस्वरूप दिवंगत युवा क्रिकेटर अंकित केसरी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यहां ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच में अपनी टीम का 16वां सदस्य बनाया। मैच के बाद टीम अंकित के परिवार को 10 लाख रुपए का चेक भी सौंपेगी।

कोलकाता नाइटराइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और एमडी ने बंगाल क्रिकेट संघ को लिखे पत्र में कहा कि ऐसा करके हमें काफी खुशी है और यह केकेआर का अंकित को याद करने का छोटा-सा तरीका है। कैब ने साथ ही स्टेडियम में अंकित की फोटो भी लगाई जिस पर लिखा था ‘अंकित फॉरएवर’।

इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बंगाल की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान अंकित के परिवार को बीसीसीआई से उन्हें मिलने वाली 1 साल की पेंशन देने का फैसला किया था।

अंकित 17 अप्रैल को एक स्थानीय मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय साथी खिलाड़ी से टकराने के कारण चोटिल हो गए थे। उनकी 20 अप्रैल को स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई थी। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना