दिल्ली की कप्तानी करेंगे डुमिनी, जहीर बाहर

Webdunia
गुरुवार, 5 मई 2016 (23:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान चोट के कारण राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ आईपीएल-9 के मुकाबले में गुरुवार को खेलने नहीं उतरे और उनकी जगह दिल्ली की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी संभाल रहे हैं।
        
पुणे के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। घरेलू टीम दिल्ली की कप्तानी तेज गेंदबाज जहीर खान के स्थान पर जेपी डुमिनी करेंगे। ओपनर क्विंटन डी काक को उनके पिछले कुछ मैचों के खराब प्रदर्शन के कारण अंतिम एकादश से बाहर किया गया है।
        
साढे आठ करोड़ की कीमत वाले पवन नेगी दो मैचों में बाहर बैठने के बाद वापस अंतिम एकादश में लौट आए हैं। दिल्ली टीम में इस मैच के लिए कार्लेस ब्रैथवेट, जयंत यादव और इमरान ताहिर को भी शामिल किया गया है जबकि पुणे में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा और जार्ज बैली को जगह दी गई  है। ख्वाजा इस मैच से आईपीएल में पदार्पण करेंगे। 
 
टीमें इस प्रकार हैं :
दिल्ली डेयरडेविल्स : जेपी डुमिनी (कप्तान), सैम बिलिंग्स, रिषभ पंत, संजू सैमसन (विकेटकीपर), करुण नायर, पवन नेगी, कार्लेस ब्रैथवेट, अमित मिश्रा, जयंत यादव, मोहम्मद शमी और इमरान ताहिर।
 
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स : अजिंक्य रहाणे, सौरभ तिवारी, उस्मान ख्वाजा, जार्ज बैली, महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), तिषारा परेरा, रजत भाटिया, रविंचंद्रन अश्विन, स्कॉट बोलैंड, मुरुगन अश्विन और अशोक डिंडा। (वार्ता)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख