आईपीएल : 27 मार्च या 2 अप्रैल से हो सकती है शुरुआत, टीम मालिकों के पसंदीदा शहर हैं मुंबई और पुणे

Webdunia
शनिवार, 22 जनवरी 2022 (18:35 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत के लिए 2 तारीखों पर विचार कर रहा है, जिसमें बोर्ड के कुछ अधिकारी और कुछ फ्रेंचाइजी मालिक लीग 27 मार्च से शुरू करना चाहते हैं तो वहीं कुछ अन्य प्रभावशाली लोग चाहते हैं कि यह बड़ी स्पर्धा 2 अप्रैल से शुरू हो, जो लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप है।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, कुछ टीम मालिक इसे 27 मार्च को शुरू करने के पक्ष में हैं, लेकिन भारत को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय (टी20) मैच 18 मार्च को लखनऊ में खेलना है और फिर आपको लोढ़ा नियम के अनुसार 14 दिनों के अंतराल की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि लीग की शुरुआत दो अप्रैल से हो सकती है।

यह भी पता चला है कि लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई टीमों सहित सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिक भारत को 2022 आईपीएल के लिए मेजबान देश के रूप में चाहते हैं जिसमें मुंबई और पुणे उनके दो पसंदीदा शहर हैं।

उनकी दूसरी पसंद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) है जहां आईपीएल को तीन बार आयोजित किया गया है जबकि अंतिम विकल्प दक्षिण अफ्रीका है जहां 2009 में इसे आयोजित किया गया था। संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका का विकल्प हालांकि तभी सामने आएगा जब भारत में कोविड-19 की स्थिति बहुत बुरी होगी।

इससे पहले इस बात की भी चर्चा थी कि श्रीलंका भी आईपीएल की मेजबानी कर सकता है लेकिन उसके नाम पर चर्चा तक नहीं की गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख