Hanuman Chalisa

शीर्षक्रम के बल्लेबाजों की विफलता से वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर नाराज

Webdunia
रविवार, 25 अगस्त 2019 (17:45 IST)
नॉर्थ साउंड (एंटीगा)। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने शीर्ष क्रम बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराशा व नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चुनौतियों के सामने नहीं टिक पाना एक आम चीज बन गई है।
 
वेस्टइंडीज की टीम भारत के पहली पारी के 297 रनों के स्कोर के जवाब में विश्व चैंपियनशिप के शुरुआती टेस्ट मैच में 222 रनों पर सिमट गई थी।

होल्डर ने इस पर निराशा व्यक्त करते कहा कि मैं बहुत निराश हूं। यह हमारे बल्लेबाजों के लिए अब सामान्य चीज बन गई है। हमारे शीर्ष क्रम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जबकि मध्यक्रम और निचले क्रम ने काफी बेहतरीन काम किया है।
 
उन्होंने कहा कि लड़के अच्छा कर रहे हैं, उनका प्रयास बेहतरीन है। यह पिच ऐसी नहीं है कि आप किसी टीम को सस्ते में समेट दो। हमें उम्मीद है कि हम भारत को जल्दी रोककर लक्ष्य का पीछा करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख