जसप्रीत बुमराह को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पॉली उमरीगर अवॉर्ड

Webdunia
रविवार, 12 जनवरी 2020 (14:27 IST)
मुंबई। भारत की तेज गेंदबाजी सनसनी जसप्रीत बुमराह को रविवार को बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (2018-19) के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
 
विश्व के नंबर एक एकदिवसीय गेंदबाज बुमराह ने अपना टेस्ट पदार्पण भारत के जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे में किया था और उन्होंने उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 
बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में एक पारी में 5-5 विकेट हासिल किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले और एकमात्र एशियाई गेंदबाज बने।
 
उन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतने तथा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
बुमराह को जहां पुरुष वर्ग में शीर्ष पुरस्कार मिलेगा, वहीं पूनम यादव को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार दिया जाएगा।
 
लेग स्पिनर पूनम को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार मिला था और अब उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
 
पूर्व भारतीय कप्तानों कृष्णामाचारी श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को क्रमशः कर्नल सीके नायुडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और बीसीसीआई लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड फॉर वुमैन दिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख