Hanuman Chalisa

रिहैबिलिटेशन में जुटे तेज गेंदबाज बुमराह दूसरे वनडे से पहले नेट पर गेंदबाजी करेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019 (14:33 IST)
नई दिल्ली। कमर की चोट के बाद रिहैबिलिटेशन में जुटे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले नेट पर भारतीय टीम के साथ अभ्यास करेंगे।
 
बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला की शुरुआत से टीम से बाहर हैं। वे हालांकि अब ठीक होने की राह पर हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अगले साल न्यूजीलैंड दौरे से पहले वे फिट हो जाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे 18 दिसंबर को खेला जाएगा।
ALSO READ: बुमराह की सर्जरी अभी नहीं, जल्द कर सकते हैं वापसी : अरूण
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि बुमराह भारतीय टीम के साथ अभ्यास करेंगे। अब यह परंपरा बन गई है। टीम प्रबंधन ने भुवनेश्वर कुमार की फिटनेस भी इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले परखी थी हालांकि वे टीम का हिस्सा नहीं थे। इसी तरह बुमराह की फिटनेस को आजमाया जाएगा।
 
सूत्र ने कहा कि अब यही परंपरा बन गई है कि जब कोई खिलाड़ी फिट होता नजर आता है तो टीम प्रबंधन, फिजियो और ट्रेनर नेट अभ्यास में उसे परखते हैं।
 
बुमराह और हार्दिक पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और मुंबई के बीकेसी मैदान पर उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा है। ऐसी भी संभावना है कि बुमराह को भारत 'ए' टीम के साथ न्यूजीलैंड भेजा जाए ताकि उन्हें अभ्यास मिल सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख