Hanuman Chalisa

मियांदाद बन सकते हैं 'पीएसएल फ्रेंचाइजी' के मेंटर

Webdunia
सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (22:11 IST)
कराची। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली दूसरी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जालमी फ्रेंचाइजी के मेंटर बन सकते हैं। 
सूत्रों के अनुसार, मियांदाद का पेशावर के कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ विवाद सुलझने के बाद फ्रेंचाइजी ने उनको मेंटर और कोचिंग सलाहकार पद की पेशकश की। यह विवाद तब पैदा हुआ था जब 124 टेस्ट मैच खेलने वाले और तीन बार राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच रहे मियांदाद ने अफरीदी पर मैच फिक्स करने और खुद उसे ऐसा करते हुए पकड़ने का दावा किया था। 
 
अफरीदी ने मियांदाद को अदालत में घसीटने की धमकी दी, लेकिन दोनों शनिवार को टेलीविजन पर एक साथ आए और उन्होंने घोषणा की कि वे अपने मतभेद भुला रहे हैं, जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटरों को लग रहा था मैच फिक्सिंग को लेकर नई कहानियां सामने आने से पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान होगा। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख