Hanuman Chalisa

कबीर खान ने कहा, 1983 विश्व कप जीत से अब भी मुग्ध हूं

Webdunia
रविवार, 30 जुलाई 2017 (14:32 IST)
मुंबई। निर्देशक कबीर खान का कहना है कि वे वर्ष 1983 क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत से मुग्ध हैं। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि इस विषय पर फिल्म बनाने की उनकी कोई योजना है क्या? तो इस बारे में वे चुप्पी साधे रहे।
 
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मानटेना की सह स्वामित्व वाली फैंटम फिल्म्स की क्रिकेट की उस ऐतिहासिक जीत पर फिल्म बनाने की योजना है जिसके निर्देशन का जिम्मा कबीर को सौंपा जा सकता है।
 
कबीर ने बताया कि जब सब चीजें साथ आ जाएंगी तो हम आधिकारिक घोषणा करेंगे, लेकिन यह कुछ ऐसा रहा है जिसे लेकर मैं मुग्ध रहा हूं। वर्ष 1983 का विश्व कप टर्निंग प्वाइंट था। आज इस देश में क्रिकेट उसी (विश्व कप जीत) के कारण है। 
 
उन्होंने कहा कि हमने आधिकारिक रूप से कुछ भी घोषणा नहीं की है। जब आप एक फिल्म बनाने जाते हैं तो बहुत सारी चीजें हैं, मसलन तारीख (अभिनेताओं की), विचार आदि जो बदल जाते हैं। हम वास्तव में जब काम शुरू करते हैं तो हम हमेशा तीन विचारों पर काम करते हैं। 
 
कबीर ने अब तक एक्शन-जासूसी-थ्रिलर फिल्मों का निर्देशन किया है और अगर वे 1983 की विश्व कप जीत पर फिल्म बनाते हैं तो यह उनकी खेल पर आधारित पहली फिल्म होगी। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख