Hanuman Chalisa

रबाडा को दक्षिण अफ्रीका के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार

Webdunia
रविवार, 3 जून 2018 (14:42 IST)
जोहानिसबर्ग। दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज कागिसो रबाडा को दक्षिण अफ्रीका का इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। यह पुरस्कार पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है जिसमें रबाडा लगातार मैच विनर साबित हुए और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना भी किया।
 
 
रबाडा ने पिछले साल जुलाई से अब तक 12 टेस्ट में 19.52 की औसत से 72 विकेट लिए। इंग्लैंड के खिलाफ 1 टेस्ट से उन्हें बाहर रहना पड़ा चूंकि डिमेरिट अंकों के कारण उन पर प्रतिबंध लगा था।
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की विवादित श्रृंखला में वे 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से टकराने के कारण उन पर प्रतिबंध लगाया गया था। रबाडा को इससे पहले 2016 में भी यह पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, वनडे क्रिकेटर भी चुना जा चुका है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख